‘बजरंगी भाईजान’ के 11 साल, सलमान खान फिल्म्स ने यादगार पलों के साथ मनाया जश्न

मुंबई, 17 जुलाई 2026। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ ने रिलीज के 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर सलमान खान फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सबसे यादगार दृश्यों का एक भावुक कैरोसेल पोस्ट साझा कर जश्न मनाया।
पोस्ट के साथ लिखा गया,
**”हर स्वाइप एक याद है।
हर फ्रेम एक एहसास है।
हर सीन एक कहानी कहता है।
हर पल आज भी जिंदा है।
बजरंगी भाईजान के 11 साल पूरे होने का जश्न।”**
View this post on Instagram
साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। अपनी भावनात्मक कहानी, इंसानियत और सरहदों से परे रिश्तों के संदेश के कारण यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में शामिल है।
फिल्म की कहानी पवन कुमार चतुर्वेदी उर्फ ‘बजरंगी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गूंगी पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी को उसके परिवार तक पहुंचाने के लिए कठिन सफर तय करता है। सलमान खान और हर्षाली मल्होत्रा की मासूम ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।
‘बजरंगी भाईजान’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही, बल्कि अपने मानवीय संदेश और भावनात्मक प्रभाव के चलते भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में शुमार हो गई।



