मनोरंजन

‘दिल चाहता है’ के 25 साल: तीन दोस्तों की कहानी ने बदली हिंदी सिनेमा की भाषा

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने याद किया अपनी पहली फिल्म का शानदार सफर

मुंबई, 10 अगस्त 2026। आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर ‘दिल चाहता है’ ने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शहरी दोस्ती, प्यार और जिंदगी के बदलते दौर को नए अंदाज में पेश करने के लिए आज भी याद की जाती है।

खास बात यह है कि ‘दिल चाहता है’ एक्सेल एंटरटेनमेंट की पहली फिल्म थी। 25वीं सालगिरह पर मेकर्स ने फिल्म और अपने 25 साल के सफर को याद करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। फिल्म की दोस्ती और किरदारों का जादू आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है।

पिछले ढाई दशकों में एक्सेल एंटरटेनमेंट ने दर्शकों के दिलों के करीब रहने वाली कई कहानियां दी हैं, लेकिन इस सफर की शुरुआत इसी यादगार फिल्म से हुई थी।

इस खास 25 साल के मौके को सेलिब्रेट करते हुए मेकर्स ने अपने फैंस के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया और उस सफर को याद किया, जहां से सब कुछ शुरू हुआ था। उन्होंने लिखा, “25 साल पहले हमने #दिलचाहताहै के साथ अपना सफर शुरू किया था। इस सफर का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)

 

यह एक खूबसूरत याद है कि कैसे दोस्ती पर बनी एक फिल्म ने कहानी कहने की ऐसी विरासत की शुरुआत की, जो आज भी लगातार आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button