10 सूत्रीय मांगों को लेकर BMS ने खोला मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग, 20 अगस्त 2026। राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी 30 हजार रुपये निर्धारित करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, ईएसआई की वेतन सीमा बढ़ाने और प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों और विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के सैकड़ों कर्मचारियों ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम जिलाधीश दुर्ग को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय मजदूर संघ के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कर्मचारी एवं श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि राजेंद्र पार्क के सामने एकत्र हुए। यहां सभा के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नवीन श्रम संहिता में श्रमिकों से जुड़े प्रावधानों और प्रदेश के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद सभी कर्मचारी रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग
भारतीय मजदूर संघ ने नगरीय निकायों में नवीन सेटअप लागू करने के साथ प्लेसमेंट कर्मचारियों को नियमित करने, योजना कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि और ईएसआई की वेतन सीमा बढ़ाने की मांग उठाई। इसके अलावा नवीन श्रम संहिता में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय महामंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, हरिशंकर चतुर्वेदी, शरद दुबे, संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शशिभूषण मोहंती, उमेश मिश्रा, शिवेद दुबे और प्रदीप पाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
विभिन्न संगठनों के कर्मचारी हुए शामिल
रैली में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ, इस्पात मजदूर कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, निर्माणी मजदूर संघ, खदान मजदूर संघ, मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ, पोस्टल कर्मचारी संघ और राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी रैली में मौजूद रहे। प्लेसमेंट कर्मचारियों की भी विशेष भागीदारी रही।
रैली के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और भारतीय मजदूर संघ के समर्थन में नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद पुलिस की व्यवस्था के बीच एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपने के बाद जिला भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मिथलेश विश्वकर्मा ने रैली के समापन की घोषणा की। इस दौरान वंश बहादुर सिंह, बीएस राजपूत, अशोक देवांगन, रामवृक्ष यादव, गोपाल सिन्हा, दुर्गेश गुप्ता, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, वसुंधरा चैरे, प्रमीला देवांगन, विवेक रंगनाथ, गवेल, विशाल लकड़ा, कृष्ण कुमार, राम अवतार साहू, रोहित बंजारे, कृष्णा देशमुख, संतोष पाण्डेय, महेश वर्मा, अमित चंद्राकर, विकासचंद त्रिपाठी, दुर्गेश गायकवाड़, सुधीर रात्रे, अंजू साहू, चंद्रपाल हरमुख और अमित दास सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।



