BJP NGO प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, किशन शर्मा बने सह संयोजक

सरसिवा, 24 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी ने NGO प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणियों के लिए चयनित पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के 16 कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी क्रम में सरसिवा के युवा नेता किशन शर्मा को NGO प्रकोष्ठ का जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
किशन शर्मा लंबे समय से युवा नेतृत्व और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
नियुक्ति पर किशन शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।
शर्मा की नियुक्ति पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।



