छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने बीएलओ-सुपरवाइजर्स की सैलरी बढ़ाई, मानदेय भी दोगुना

नई दिल्ली, 30 नवंबर 2025। भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स, बीएलओ सुपरवाइजर्स और चुनावी व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारियों के मानदेय में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने बीएलओ की सैलरी दोगुनी करने के साथ सुपरवाइजर्स के मानदेय और इंसेंटिव में भी बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला फील्ड में काम करने वाले कर्मियों के प्रयासों को मान देने और चुनाव प्रक्रिया को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

आयोग ने कहा कि इलेक्टोरल रोल लोकतंत्र की बुनियाद है और इसे तैयार करने में बड़ी टीम लगातार काम करती है। इसमें इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर, असिस्टेंट ईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ शामिल रहते हैं, जो बिना भेदभाव के सही और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करते हैं।

बीएलओ की नई सैलरी
पहले बीएलओ को 6,000 रुपए मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर अब 12,000 रुपए कर दिया गया है। इलेक्टोरल रोल में बदलाव के लिए बीएलओ को मिलने वाला इंसेंटिव 1,000 रुपए से बढ़ाकर 2,000 रुपए कर दिया गया है।

बीएलओ सुपरवाइजर का मानदेय बढ़ा
बीएलओ सुपरवाइजर्स की सैलरी 12,000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए कर दी गई है। चुनाव आयोग का मानना है कि इस बढ़ोतरी से युद्ध स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और मतदाता सूची की गुणवत्ता बेहतर होगी।

Related Articles

Back to top button