छत्तीसगढ़

सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के सिलाई और ड्रेस डिज़ाइनिंग कोर्स का दूसरा बैच शुरू

स्थापना दिवस पर नई पहल

रायपुर, 5 दिसंबर 2025। सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने अपना स्थापना दिवस और अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस अमसेओनी गांव में मनाया। इसी अवसर पर फाउंडेशन ने सिलाई और ड्रेस डिज़ाइनिंग कोर्स के दूसरे बैच की शुरुआत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता रत्ना बापना, आर्ट ऑफ लिविंग की फैकल्टी और फाउंडेशन की स्वयंसेविका विजिता पडासली, स्वयंसेविका शशि किरण भटनागर, और फाउंडेशन के चेयरमैन जीके भटनागर शामिल हुए।

इस बार गांव की ग्यारह महिलाओं को तीन महीने के इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। प्रशिक्षक पूजा शाउ उन्हें सिलाई और ड्रेस डिज़ाइनिंग की तकनीकें सिखाएंगी।

चेयरमैन जी के भटनागर ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल तकनीकी प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। इसमें महिलाओं को विपणन और उद्यमशीलता के कौशल भी दिए जाएंगे ताकि वे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेविका भारती मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में जी के भटनागर ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button