छत्तीसगढ़

NSG के ग्रुप कमांडर बने छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला

रायपुर, 29 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ कैडर के एक और आईपीएस अधिकारी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस जितेंद्र शुक्ला (CH:2013) को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर (SP स्तर) के पद पर नियुक्त किया है।

इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के तहत जितेंद्र शुक्ला की NSG में नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई है।

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि आईपीएस जितेंद्र शुक्ला को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपना नया कार्यभार संभाल सकें। यह पत्र भारत सरकार के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा गया है।

जितेंद्र शुक्ला की इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ कैडर के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

https://www.haribhoomi.com/h-upload/2025/12/29/2552929-untitled-5-copy.webp

Related Articles

Back to top button