खिचड़ी भोज का आयोजन कर कान्यकुब्ज सभा–शिक्षा मंडल ने मनाई मकर सक्रांति

रायपुर, 16 जनवरी 2026। कान्यकुब्ज सभा–शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 15 जनवरी को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में खिचड़ी भोज एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करना रहा।
समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पांडेय थे। उत्तरायण पर्व पर सूर्य भगवान का विधिवत स्वागत किया गया और मकर संक्रांति के धार्मिक व सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान कुर्सी दौड़, गिल्ली-डंडा सहित कई रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कुर्सी दौड़ (महिला वर्ग) में श्रीमती शीतल मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग ने गिल्ली-डंडा खेल का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने तिल लड्डू एवं खिचड़ी भोज का स्वाद लिया।
कार्यक्रम के संयोजक आशीष बाजपेई रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राजकुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष श्रीमती नीता अवस्थी, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा सहसचिव अनुराग पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, गिरजा शंकर दीक्षित, श्रीकांत अवस्थी, जयशंकर तिवारी, शशिकांत मिश्रा, एस.एस. त्रिवेदी, पूर्व सचिव राघवेन्द्र मिश्रा, नरेश दीक्षित, अशोक दीक्षित, कर्नल रामकुमार मिश्रा, रमाशंकर पाण्डेय, विजय शुक्ला, गौरव शुक्ला, आशीष बाजपेयी, राघवेन्द्र पाठक, लखन लाल बाजपेयी, संगम तिवारी, अभिषेक मिश्रा, प्रभात पाण्डेय, इन्द्र कुमार तिवारी, रितेश अवस्थी, प्रमोद पाण्डेय, मोहन दुबे, राजेन्द्र चतुर्वेदी, रविन्द्र शुक्ला, विकास शुक्ला, प्रवीण दीक्षित, दुर्गेश अग्निहोत्री, सत्यदेव तिवारी, अभिषेक मिश्रा, सोमेश दीक्षित, शिरीष बाजपेयी, गोपाल मिश्रा, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती निशा अवस्थी, श्रीमती शीतला मिश्रा, श्रीमती शशी शुक्ला, श्रीमती रीता पाण्डेय, श्रीमती अर्चना त्रिवेदी, श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती अर्चना मिश्रा, श्रीमती शिखा दुबे, श्रीमती ममता मिश्रा, श्रीमती कीर्ति अग्निहोत्री, श्रीमती गीता मिश्रा, श्रीमती प्रेमलता त्रिवेदी, श्रीमती अंजू दीक्षित, सहित समाज के लोग उपस्थित रहें।



