अमर सुपर मार्ट का 56वें वर्ष में प्रवेश, स्थापना दिवस पर ग्राहकों का सम्मान

रायपुर, 28 जनवरी 2026। मोवा स्थित अमर सुपर मार्ट ने अपने गौरवशाली 55 वर्ष पूर्ण कर 56वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्थापना दिवस को खास अंदाज में मनाया। इस अवसर पर अपने सम्माननीय ग्राहकों के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खेल प्रतियोगिताओं, हौसी और क्विज के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षक पुरस्कार देकर उनका आभार जताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष जवाहर खन्ना रहे, जिन्होंने विजेता ग्राहकों को पुरस्कार प्रदान किए। मार्ट के संचालक नितिन भटनागर ने कहा कि ग्राहकों के निरंतर विश्वास और सहयोग के कारण ही यह लंबा और सफल सफर तय हो सका है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के माध्यम से ग्राहकों के साथ खुशियां साझा कर उनका धन्यवाद करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।
स्टोर परिसर को आनंद मेले का रूप दिया गया था, जहां कई नामी कंपनियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाकर उपस्थित लोगों को फ्री सैंपल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान आयोजित लकी ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता को वॉशिंग मशीन भेंट की गई।
स्थापना दिवस का यह आयोजन ग्राहकों के उत्साह और सहभागिता के साथ यादगार बन गया, वहीं अमर सुपर मार्ट ने एक बार फिर अपने ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्तों को और सुदृढ़ किया।



