छत्तीसगढ़

कंटनेर से बरामद हुआ 5 करोड़ का गांजा, 1 तस्कर गिरफ्तार

कवर्धा, 24 फरवरी 2026। कबीरधाम जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना चिल्फी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा नागालैंड पासिंग कंटेनर भी जब्त कर लिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंटेनर के भीतर विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चैंबर में मादक पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा है। तलाशी के दौरान वाहन से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 900 किलो (9 क्विंटल) गांजा बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान आयाज खान (निवासी भरतपुर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजा ओडिशा से लोड कर राजस्थान ले जाया जा रहा था।

जब्ती का संक्षिप्त विवरण:
9 क्विंटल (900 किलो) गांजा
30 बोरियां, प्रत्येक 30 किलो
अनुमानित बाजार मूल्य: 5 करोड़ रुपये
जब्त कंटेनर: लगभग 50 लाख रुपये मूल्य
तस्करी मार्ग: ओडिशा से राजस्थान

फिलहाल आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जिले में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button