KKPL-2026: द्रोणाचार्य और चाणक्य चैलेंजर्स सेमीफाइनल में

रायपुर, 25 फरवरी 2026। कान्यकुब्ज युवा मंडल द्वारा कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल के तत्वावधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय “कान्यकुब्ज प्रीमियर लीग-2026” (KKPL-2026) का आयोजन सुभाष स्टेडियम, नलघर चौक, रायपुर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में टीम द्रोणाचार्य रायपुर और चाणक्य चैलेंजर्स रायपुर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले मैच में द्रोणाचार्य रायपुर और भारद्वाज ब्लास्टर बस्तर के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। द्रोणाचार्य टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित तिवारी ने नाबाद 140 रन और उत्कर्ष मिश्र ने नाबाद 71 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारद्वाज ब्लास्टर बस्तर की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना सकी।
दूसरा मुकाबला पुल बी में चाणक्य चैलेंजर्स और परशुराम इलेवन के बीच खेला गया। चाणक्य चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 184 रन बनाए, जिसमें शैंकी दीक्षित के नाबाद 133 रन शामिल रहे। जवाब में परशुराम इलेवन की टीम 7 विकेट पर 134 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ चाणक्य चैलेंजर्स ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
अब पहला सेमीफाइनल मुकाबला महाकाल इलेवन और द्रोणाचार्य इलेवन के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल महर्षि विश्वामित्र इलेवन और चाणक्य चैलेंजर्स के बीच होगा।
आज के आयोजन में समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित, अन्य पदाधिकारी एवं युवा मंडल के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त अंजय शुक्ला ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आशीर्वचन प्रदान किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल देखा गया।



