छत्तीसगढ़

विधानसभा में गूंजा जमीन मुआवजा का मुद्दा, मंत्री वर्मा ने कहा- संयुक्त जांच टीम बनेगी

रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सदन में जमीन मुआवजा का मामला जोर-शोर से उठा। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत धरम लाल कौशिक ने जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में हो रही देरी का मुद्दा उठाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य मंत्री टंक राम वर्मा ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने घोषणा की कि पूरे प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम राजस्व विभाग और National Highways Authority of India (एनएचएआई) के अधिकारियों की होगी, जो जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों की विस्तृत जांच करेगी।

मंत्री वर्मा ने स्पष्ट कहा कि जिन किसानों को अब तक जमीन का मुआवजा नहीं मिला है, उनके मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button