मनोरंजन

‘मैं हूँ’ में दिखा असली कनेक्शन: सलमान ने अपने ही घोड़े के साथ की शूटिंग

मुंबई, 28 फरवरी 2026। वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘मैं हूँ’ इन दिनों म्यूजिक चार्ट्स पर छाया हुआ है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह रोमांटिक ट्रैक दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। लेकिन अब इस गाने से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

दरअसल, बैटल ऑफ गलवान के इस गाने में नजर आने वाला शानदार सफेद घोड़ा किसी स्टूडियो का ट्रेंड एनिमल नहीं, बल्कि सलमान खान का अपना है। जी हां, स्क्रीन पर सुपरस्टार के साथ दौड़ता और भावनात्मक दृश्यों में नजर आने वाला घोड़ा उनका निजी पालतू है।

BTS वीडियो में दिखा खास रिश्ता

हाल ही में सामने आए ‘मैं हूँ’ के एक स्पेशल बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो में सलमान अपने घोड़े को दुलारते, उसे खाना खिलाते और उससे बात करते नजर आए। कैमरे में कैद ये पल न सिर्फ दिल को छू लेने वाले हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि सलमान और उनके घोड़े के बीच गहरा जुड़ाव है।

यह निजी रिश्ता गाने के रोमांटिक और इमोशनल दृश्यों को और भी वास्तविक बनाता है, जिससे उनकी परफॉर्मेंस में एक अलग ही गहराई जुड़ जाती है।

सीन से आगे की कहानी

जहां फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर बड़े सीन्स के लिए प्रोफेशनली ट्रेंड जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं सलमान द्वारा अपने ही घोड़े के साथ शूटिंग करना इस गाने को एक पर्सनल टच देता है। यह सिर्फ एक विजुअल एलिमेंट नहीं, बल्कि भरोसे, प्यार और दोस्ती का प्रतीक बनकर उभरता है।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान प्रोड्यूस कर रही हैं, जबकि निर्देशन की कमान अपूर्व लाखिया के हाथों में है। फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करने का वादा करती है।

‘मैं हूँ’ पहले ही साल के सबसे रोमांटिक गानों में अपनी जगह बना चुका है, और अब इस खास खुलासे ने इसे फैंस के लिए और भी यादगार बना दिया है।

Related Articles

Back to top button