छत्तीसगढ़

UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी को रायपुर कमिश्नर ने किया सम्मानित

रायपुर, 7 मार्च 2026। रायपुर की वैभवी अग्रवाल ने UPSC में ऑल इंडिया 35वीं रैंक हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उनके निवास पर पहुंचकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वैभवी की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी मेहनत और लगन से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव मिला है।

सम्मान कार्यक्रम में मयंक गुर्जर (डीसीपी नॉर्थ) और डॉ. अर्चना झा (एडिशनल डीसीपी मुख्यालय) सहित रायपुर पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने वैभवी अग्रवाल को भविष्य में प्रशासनिक सेवा में बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से प्रदेश के युवाओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button