रायपुर में कान्यकुब्ज समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को

रायपुर, 13 मार्च 2026। कान्यकुब्ज समाज द्वारा 15 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित होगा। समारोह का आयोजन कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा किया जा रहा है।
समाज के अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राज कुमार दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों का सम्मान किया जाएगा। जिन दम्पत्तियों ने अपने वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्हें स्वर्णिम युगल दम्पत्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। वहीं 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके समाज के सदस्यों को वरिष्ठजन सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इसके अलावा ऐसे सदस्य जिन्होंने समाज का नाम रोशन किया है, उन्हें विशिष्ट प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण के भी शामिल होने की सहमति मिली है।
कार्यक्रम के प्रभारी उपाध्यक्ष संजय अवस्थी को बनाया गया है। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है और उत्साह के साथ तैयारियां जारी हैं।



