धुरंधर में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस के कायल हुए मधुर भंडारकर

मुंबई, 17 मार्च 2026। फिल्म धुरंधर के सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस बीच फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने अभिनेता रणवीर सिंह की अभिनय क्षमता और समर्पण की जमकर सराहना की है।
भंडारकर ने कहा कि इतनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए जिस स्तर की मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है, वह बहुत कम कलाकारों में देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह की अदाकारी देखकर साफ लगता है कि उन्होंने अपने किरदार के लिए 2-3 साल का समय समर्पित किया है।
फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया हमज़ा का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन और स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म को बड़ी सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। फैंस के बीच “हमज़ा फीवर” तक देखने को मिला।
अब फिल्म के सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है। शुरुआती ट्रेंड्स और एडवांस बुकिंग संकेत दे रहे हैं कि यह फिल्म पहले पार्ट से भी बड़ी ओपनिंग कर सकती है।
फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि अगर यह रुझान कायम रहता है, तो यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है और उन्हें देश के शीर्ष सितारों में शामिल कर सकती है। दर्शक अब हमज़ा की कहानी के अगले अध्याय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



