छत्तीसगढ़

PMO में उप सचिव बने IAS रवि मित्तल, देखें आदेश…

रायपुर 19 मार्च 2026। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश जारी कर 2016 बैच के आईएएस अफसर रवि मित्तल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में लिखा है, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने रवि मित्तल, आईएएस (सीजी:2016), जो वर्तमान में इस कैडर में हैं, को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।

आईएएस रवि मित्तल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में कलेक्टर के पद पर रहे और बीते डेढ़ साल से जनसंपर्क आयुक्त के पद पर काम कर रहे है। प्रधानमंत्री कार्यलय में उप सचिव के पद नियुक्ति का आदेश आज ही आया है।

Related Articles

Back to top button