हाईकोर्ट ने जारी की न्यायिक अधिकारियों की तबादला सूची

बिलासपुर, 19 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने गुरुवार को उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, हायर ज्यूडिशियल सर्विस के विभिन्न अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से स्थानांतरित कर नए पदों पर नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ही नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।
इसके साथ ही स्थानांतरित अधिकारियों को संबंधित सत्र मंडलों में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में भी नियुक्त किया गया है।
हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी इस आदेश में अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापन और नई पदस्थापना का विस्तृत विवरण शामिल है। आदेश के बाद न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।
यहां देखें आदेश और सूची: Transfer List of Judicial Officers



