अब रायगढ़ में मिला अफीम का खेत, एक आरोपी हिरासत में

रायगढ़, 20 मार्च 2026। रायगढ़ जिले में तमनार क्षेत्र के आमाघाट में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया और एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में सब्जी की खेती की आड़ में अफीम उगाई जा रही है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की जांच की, जहां एक एकड़ भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती पाई गई।
जांच में सामने आया कि झारखंड निवासी सुषमा खलखो अपने खेत में इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रही थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इसका नेटवर्क अन्य क्षेत्रों तक फैला हुआ है या नहीं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम खेती जैसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई कर ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके।



