मनोरंजन

एक मंच पर सुपरस्टार्स: ‘बनिजय एशिया’ ने जोड़े इंडियन सिनेमा के दिग्गज

मुंबई, 24 मार्च 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में एक दिलचस्प कड़ी सामने आई है, जहां अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे एक साझा मंच से जुड़े नजर आ रहे हैं। सलमान खान, कमल हासन, मोहनलाल, नागार्जुन और विजय सेतुपति जैसे सुपरस्टार्स को एक साथ जोड़ने का काम किया है बनिजय एशिया ने।

रियलिटी शोज से बना मजबूत कनेक्शन

बनिजय एशिया ने ‘अच्छी कहानियां हर जगह पहुंचती हैं’ के विजन के साथ भारतीय दर्शकों के लिए ग्लोबल कंटेंट को नए अंदाज में पेश किया है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है बिग बॉस, जो देश के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में शामिल है।

इस शो के अलग-अलग भाषाओं के संस्करणों में अलग-अलग सुपरस्टार्स होस्ट के रूप में नजर आते हैं—हिंदी में सलमान खान, तमिल में कमल हासन और विजय सेतुपति, कन्नड़ में किच्चा सुदीप, मलयालम में मोहनलाल और तेलुगु में नागार्जुन।

स्क्रिप्टेड कंटेंट में भी दमदार मौजूदगी

रियलिटी शोज के अलावा कंपनी ने प्रीमियम वेब कंटेंट में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। द नाइट मैनेजर और द ट्रायल जैसे शो इसके उदाहरण हैं, जिनमें आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और काजोल जैसे कलाकार नजर आए।

ग्लोबल फॉर्मेट, देसी अंदाज

बनिजय एशिया ने अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट्स को भारतीय दर्शकों के हिसाब से ढालने में खास पहचान बनाई है। साथ ही ‘होस्टेजेस’, ‘कॉल माई एजेंट: बॉलीवुड’ और ‘अनदेखी’ जैसे ओरिजिनल शोज के जरिए भी अपनी अलग छाप छोड़ी है।

भरोसे और कंटेंट की ताकत

2018 में शुरू हुई यह कंपनी बनिजय एंटरटेनमेंट और प्रोड्यूसर दीपक धर का जॉइंट वेंचर है। आज यह प्लेटफॉर्म सिर्फ कंटेंट नहीं, बल्कि अलग-अलग इंडस्ट्री के सितारों के बीच एक मजबूत कड़ी बन चुका है।

कुल मिलाकर, बनिजय एशिया ने यह साबित कर दिया है कि दमदार कंटेंट और सही विजन के दम पर भाषा और इंडस्ट्री की सीमाएं आसानी से पार की जा सकती हैं।

Related Articles

Back to top button