मनोरंजन

‘मातृभूमि’ का गाना ‘चाँद देख लेना’ रिलीज, सलमान–चित्रांगदा की केमिस्ट्री ने जीता दिल

मुंबई, 25 मार्च 2026। सलमान खान फिल्म्स की आने वाली फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस का नया गाना “चाँद देख लेना” रिलीज कर दिया गया है। ईद के मौके पर रिलीज हुए इस गाने में प्यार, जुदाई और इंतजार की भावनाओं को बेहद संवेदनशील तरीके से पेश किया गया है।

गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल केमिस्ट्री नजर आती है। कहानी एक सैनिक और उसके परिवार के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां देश सेवा और निजी जीवन के बीच का संघर्ष साफ दिखता है। विजुअल्स में दिखाया गया है कि कैसे एक पत्नी अपने सैनिक पति का इंतजार करती है।

हिमेश रेशमिया ने कही खास बात
गाने के म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने कहा कि इस गाने का मकसद दो प्रेमियों के बीच दूरी के दर्द को महसूस कराना है। उन्होंने बताया कि समीर अनजान के लिरिक्स इस भावना को और गहराई देते हैं, जबकि धुन को ‘मासी’ और यादगार बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।

नए सिंगर्स की आवाज़
“चाँद देख लेना” को निहाल ताउरो और अकोना मुखर्जी ने अपनी आवाज दी है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म से जुड़ी जानकारी
फिल्म का निर्माण सलमा खान द्वारा किया गया है, जबकि निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। फिल्म में देशभक्ति, बलिदान और साहस की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा।

यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है और फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button