छत्तीसगढ़

गर्मी में राहत: इतवारी-शालीमार के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन शुरू

रायपुर, 29 मार्च 2026। गर्मियों की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नागपुर मंडल के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से शालीमार के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 2 अप्रैल से 25 जून 2026 तक यात्रियों को उपलब्ध रहेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08865 प्रत्येक गुरुवार को इतवारी से रवाना होकर गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए शालीमार पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08866 प्रत्येक शुक्रवार को शालीमार से चलकर इसी मार्ग से इतवारी पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए गए हैं, जिनमें सामान्य, स्लीपर, एसी थ्री-टियर, एसी टू-टियर और पैंट्री कार शामिल हैं। यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और सीट उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप के माध्यम से जरूर जांच लें।

यह समर स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं।

ये है इस गाड़ी का टाइम टेबल…

Related Articles

Back to top button