छत्तीसगढ़

गिरवर निराला बने प्रगतिशील सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जिला इकाई का गठन

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 मार्च 2026। जिले में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की जिला इकाई का गठन रविवार को सम्पन्न हुआ। जिला मुख्यालय स्थित केशरवानी धर्मशाला में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समाज के सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु घासीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से मनोनयन पद्धति के जरिए जिला इकाई का गठन किया गया।

ये बने पदाधिकारी
जिला अध्यक्ष के रूप में गिरवर निराला (बिलाईगढ़) को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर जीवनलाल रातें (सारंगढ़), विजय कुमार भारती (बरमकेला) और अमरनाथ खटकर (सरसीवा) को जिम्मेदारी दी गई। महिला उपाध्यक्ष के रूप में रजनी बघेल, सचिव लक्ष्मण जोल्हे, सह सचिव किशोर निराला और कोषाध्यक्ष सुखीराम नौरंगे नियुक्त किए गए। प्रवक्ता मुद्रिका कुमार राय और मीडिया प्रभारी धनीराम निराला बनाए गए।

महिला और युवा प्रकोष्ठ का भी गठन
महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजुलता आनंद को बनाया गया, जबकि युवा प्रकोष्ठ की कमान ओंकार मल्होत्रा को सौंपी गई। अन्य पदों पर भी विभिन्न सदस्यों की नियुक्ति की गई है। कुछ रिक्त पदों को दो सप्ताह के भीतर भरने की बात कही गई है।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि जिला इकाई के गठन से सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी और समाज के विकास के लिए संगठित प्रयास किए जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिले के गठन के बाद अब तक इस संगठन की जिला इकाई का गठन नहीं हो पाया था, जिससे गतिविधियों के संचालन में कठिनाई आ रही थी। नई इकाई बनने के बाद अब सामाजिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button