दिल्ली में ‘भूत बंगला’ का खुमार: अक्षय कुमार की फिल्म के प्रमोशन से बढ़ा जबरदस्त क्रेज

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026। भूत बंगला अपनी रिलीज के करीब आते-आते दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद अब मेकर्स ने राजधानी दिल्ली से इसके प्रमोशन की शुरुआत कर दी है, जिससे पूरे शहर में फिल्म का जादू देखने को मिल रहा है।
फिल्म को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच जगह-जगह हाथ में लालटेन लिए अक्षय कुमार के कटआउट्स नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहे हैं। ट्रेलर को दर्शकों और मीडिया दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह यूट्यूब पर नंबर-1 ट्रेंड कर रहा है।
यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में सामने आ रही है, जिसमें वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जबकि इसे बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स के सहयोग से बनाया गया है। निर्माण में शोभा कपूर और एकता कपूर भी शामिल हैं।
मेकर्स के अनुसार, ‘भूत बंगला’ के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026 को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू होंगे। फिल्म के प्रमोशन की धमाकेदार शुरुआत ने साफ कर दिया है कि यह आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।



