RTO ऑफिस में ACB की दबिश, रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ क्लर्क

रायपुर, 10 अप्रैल 2026। ACB ने रायपुर RTO कार्यालय में दबिश देकर एक क्लर्क को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। क्लर्क ने फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी।
क्या है मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शोभा राम देवांगन रायपुर RTO कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। वह फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर कराने के लिए शिकायतकर्ता से पैसे की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने इस काम के बदले 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। जिसकी शिकायत शिकायतकर्ता ने रायपुर ACB से की।
शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को ACB की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब आरोपी शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, उसी दौरान टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया। ACB की टीम रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।



