‘मायसा’ के लिए रश्मिका का दमदार एक्शन अवतार, बैंकॉक में कड़ी ट्रेनिंग

मुंबई, 18 अप्रैल 2026। रश्मिका मंदाना अपनी आगामी पैन-इंडिया फिल्म मायसा के लिए अब तक के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में एक्शन को असली और प्रभावशाली बनाने के लिए रश्मिका इन दिनों बैंकॉक में कड़ी मार्शल आर्ट्स और स्टंट ट्रेनिंग ले रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, रश्मिका रोजाना करीब 8 घंटे का इंटेंस ट्रेनिंग सेशन कर रही हैं, जिसमें हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट, एडवांस स्टंट तकनीक और हाई-स्पीड एक्शन कोऑर्डिनेशन शामिल है। उनकी ट्रेनिंग इंटरनेशनल एक्शन एक्सपर्ट Andy Long की देखरेख में हो रही है।
फिल्म का निर्देशन Ravindra Pulle कर रहे हैं। मायसा में रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसमें इमोशनल गहराई के साथ-साथ शारीरिक मजबूती भी जरूरी है।
केरल में होगा अगला शेड्यूल
फिल्म की टीम जल्द ही केरल में 16 दिनों का अहम एक्शन शेड्यूल शुरू करने जा रही है। रश्मिका की मौजूदा ट्रेनिंग खास तौर पर इसी हिस्से को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।
फिल्म में दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में Eshwari Rao, Guru Somasundaram और Rao Ramesh भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। सिनेमैटोग्राफी Shreyas P Krishna संभाल रहे हैं, जबकि संगीत Jakes Bejoy ने दिया है।
फिल्म को Unformula Films प्रोड्यूस कर रहा है।
रश्मिका का यह नया एक्शन अवतार उनके करियर में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।



