छत्तीसगढ़

जवाहर नगर मंडल के बूथों पर ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण

बड़ी संख्या में जुटे लोग

रायपुर, 27 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें एपिसोड का उत्साहपूर्वक सामूहिक श्रवण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

मंडल के मडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि अलग-अलग वार्डों और बूथों पर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। तात्यापारा वार्ड स्थित शिव मंदिर सामुदायिक भवन में आयोजन सोशल मीडिया प्रभारी धीरज शर्मा के नेतृत्व में हुआ। वहीं इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 27 जोरापारा में महिला मंडल अध्यक्ष एकता गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने कार्यक्रम सुना। तात्यापारा वार्ड क्रमांक 36 झंडा चौक में युवा मोर्चा महामंत्री देव यादव ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

कार्यक्रम में लौह एवं शिल्पकर बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष राजेश पांडे सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button