यात्रियों के लिए राहत: SECR की स्पेशल ट्रेनों में अभी भी खाली हैं सीटें…

रायपुर, 28 मई 2026। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए South East Central Railway (SECR) ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई वन-वे ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से इन स्पेशल ट्रेनों में उपलब्ध सीटों और बर्थ का लाभ उठाने की अपील की है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा जारी 27 मई 2026 की नवीनतम ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट के अनुसार कई विशेष ट्रेनों में अभी पर्याप्त संख्या में सीटें और बर्थ उपलब्ध हैं। ऐसे में यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक है।
रेलवे के अनुसार जिन स्पेशल ट्रेनों में फिलहाल सीटें उपलब्ध हैं, उनमें गाड़ी संख्या 08201 Bilaspur–Pottanur TOD Special, गाड़ी संख्या 08707 Durg–Ernakulam TOD Special और गाड़ी संख्या 08811 Gondia–Agra Cantt TOD Special शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की मांग और बुकिंग की स्थिति के आधार पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि लोगों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
रेलवे ने यात्रियों को जानकारी दी है कि टिकटों की बुकिंग IRCTC वेबसाइट, मोबाइल ऐप RailOne और सभी आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक रेल यात्रा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विस्तृत जानकारी निम्न अनुसार है:



