‘मैसा’ से निधि सिंह का दमदार लुक रिलीज, फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता…

मुंबई, 30 जून 2026। पैन-इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैसा’ (Mysaa) को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म से जुड़े हर नए अपडेट पर फैंस की नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में मेकर्स ने अभिनेत्री निधि सिंह के जन्मदिन के मौके पर उनका दमदार कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।
रिलीज किए गए पोस्टर में निधि सिंह बेहद निडर और गुस्से से भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके चेहरे के भाव और स्क्रीन प्रेजेंस से साफ संकेत मिल रहा है कि फिल्म में उनका किरदार बेहद मजबूत और प्रभावशाली होगा।
पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,
“हर आत्मा का जन्म कोमल होने के लिए नहीं होता। कुछ का निर्माण संघर्षों को सहने के लिए किया जाता है। टीम ‘मैसा’ की ओर से बेहद प्रतिभाशाली निधि सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। शूटिंग जारी है, 2026 में सिनेमाघरों में मिलते हैं।”
View this post on Instagram
रश्मिका मंदाना इस फिल्म में अब तक के अपने सबसे अलग और चुनौतीपूर्ण अवतार में नजर आएंगी। उनके पहले लुक ने पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी और अब निधि सिंह के नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
‘मैसा’ का निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि इसका निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। आदिवासी अंचल की पृष्ठभूमि पर आधारित यह इमोशनल एक्शन-थ्रिलर फिल्म दमदार कहानी, शानदार विजुअल्स और प्रभावशाली किरदारों का वादा करती है।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है और इसे वर्ष 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।



