विश्व खेल पत्रकार दिवस पर प्रेस क्लब में खेल पत्रकारों का सम्मान

रायपुर, 3 जुलाई 2026। विश्व खेल पत्रकार दिवस पर रायपुर प्रेस क्लब में खेल पत्रकारों के सम्मान में आत्मीय मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा खेल पत्रकारों का सम्मान किया गया तथा खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
समारोह के दौरान वरिष्ठ और युवा खेल पत्रकारों ने अपने-अपने दौर के यादगार, प्रेरक और चुनौतीपूर्ण अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने बताया कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद मैदान से सटीक और विश्वसनीय खबरें जुटाकर खेल प्रेमियों तक पहुंचाना हमेशा उनकी प्राथमिकता रही। साथ ही आधुनिक तकनीक के दौर में खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और नई चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में खेल पत्रकारिता से जुड़े कई वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पत्रकार मौजूद रहे। इनमें प्रशांत शर्मा, प्रकाश शर्मा, राजेश दुबे, विजय मिश्रा, डॉ. कमलेश गोगिया, शंकर चंद्राकर, पी. रामाराव नायडू, दिनेश कुमार, हेमंत डोंगरे, सुशील अग्रवाल, अख्तर हुसैन, पवन सिंह ठाकुर, अजय सक्सेना, स्टार जैन, प्रवीण सिंह, लवेंदर सिंघोत्रा, मनीष वोरा और संतोष साहू जूनियर सहित अनेक पत्रकार शामिल हुए।
इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि खेल पत्रकार केवल मैचों की रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं रहते, बल्कि खिलाड़ियों के संघर्ष, उपलब्धियों और खेल संस्कृति को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। उनकी लेखनी और रिपोर्टिंग नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने में अहम भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े, कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, संतोष साहू, संजीव सिन्हा, चंदन साहू, अंशुमान शर्मा, जाकिर घुड़सेना सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।



