पुलिस ट्रांसफर: 4 TI का तबादला, डीसीपी स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां

रायपुर, 13 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। थाना प्रभारियों की नई पदस्थापना के साथ ही रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं, जबकि गृह विभाग ने डीसीपी स्तर की नई पदस्थापनाओं की अधिसूचना जारी की है।
जारी आदेश के अनुसार कोतवाली थाना प्रभारी सतीश गहरवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं राजेश सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी, परस पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी तथा नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दूसरी ओर, रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। दीपमाला कश्यप को रायपुर उत्तर जोन का डीसीपी, तारकेश्वर पटेल को रायपुर मध्य जोन का डीसीपी बनाया गया है। वहीं अर्चना झा को यातायात एवं प्रोटोकॉल डीसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस विभाग का मानना है कि इन प्रशासनिक बदलावों से कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण तथा पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।



