छत्तीसगढ़
छग लोकसेवा आयोग की अध्यक्ष बनीं रीता शांडिल्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC) की नई अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त IAS अधिकारी रीता शांडिल्य की नियुक्ति की गई है। राज्यपाल के आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी।
गौरतलब है कि रीता शांडिल्य हाल ही में लोकसेवा आयोग की सदस्य नियुक्त हुई थीं। अब उन्हें अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। अधिसूचना के अनुसार वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सेवा की शर्तें) विनियम 3 (2) के तहत अध्यक्ष पद से जुड़े प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करेंगी।
अब तक आयोग का कार्यभार डॉ. प्रवीण वर्मा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में संभाल रहे थे। डॉ. वर्मा की नियुक्ति पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान सदस्य पद पर की गई थी।




