छत्तीसगढ़

राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि 5 सितंबर तक बढ़ी

रायपुर। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि अब विद्यार्थी 5 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।

पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय थी, लेकिन कई संस्थानों में सीटें रिक्त रह जाने के कारण सरकार ने यह निर्णय लिया है। नई तिथि से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी जो किसी कारणवश पहले समय सीमा तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।

इस फैसले का छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उच्च शिक्षा विभाग ने इस आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी है, ताकि निर्धारित समय सीमा तक प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Related Articles

Back to top button