सोना-चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 1.05 लाख के पार पहुंचा गोल्ड

नई दिल्ली, 1 सितम्बर 2025। देशभर में सोने और चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं। एमसीएक्स पर सोमवार को सोना ₹2,404 महंगा होकर ₹1,04,792 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹5,678 चढ़कर ₹1,23,250 प्रति किलो तक पहुंच गई। यह दोनों की अब तक की ऑल-टाइम हाई कीमत है।
विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर की कमजोरी, सितंबर में अमेरिकी फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और ट्रंप टैरिफ विवाद की अनिश्चितताओं ने सोने-चांदी की रफ्तार तेज कर दी है।
इस साल अब तक की बढ़त
सोना: 1 जनवरी 2025 को ₹76,162 था, अब तक ₹28,630 महंगा
चांदी: 1 जनवरी 2025 को ₹86,017 थी, अब तक ₹37,233 महंगी
पिछले साल (2024) में सोना सिर्फ ₹12,810 महंगा हुआ था।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,06,030 | 22 कैरेट – ₹97,200
मुंबई/कोलकाता/चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,05,880 | 22 कैरेट – ₹97,050
विशेषज्ञों के अनुसार सोना इस साल ₹1,08,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, वहीं चांदी ₹1,30,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है
ट्रंप टैरिफ से दुनिया में हलचल
हाल ही में अमेरिकी फेडरल अपील कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ को गलत करार दिया है। इससे डॉलर कमजोर हुआ और निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की ओर बढ़ गया।
भारत में असर
डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, चीन-रूस की बड़ी खरीद और रूस-यूक्रेन युद्ध की अनिश्चितता ने भारतीय सराफा बाजार में सोना-चांदी की चमक और बढ़ा दी है।



