सुधा ओपन स्कूल की छात्राओं ने शिव तांडव नृत्य से जीता दिल

रायपुर, 03 सितंबर 2025। सुधा ओपन स्कूल, आमासिवनी की होनहार छात्राएँ पार्वती यादव और प्रमिला यादव ने सफायर ग्रीन गणेश उत्सव में अपने शानदार शिव तांडव नृत्य से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके दमदार और भावपूर्ण प्रदर्शन की सभी ने जमकर सराहना की।
सम्मान और पुरस्कार से नवाजी गईं छात्राएँ
कार्यक्रम में सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की ओर से दोनों छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, जिसे महेंद्र बाफना, अध्यक्ष, एम्पेरिया सफायर ग्रीन के हाथों से दिया गया।
इसके अलावा, कई प्रमुख निवासियों ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें नकद पुरस्कार भी दिए। इनमें राजकिशोर अग्रवाल, सुजीत तुलस्यान, अवधेश गुप्ता, महेंद्र बाफना, कौशल चौधरी, नरेश जैन, बीके गुप्ता, टीपी चंद्रवंशी और विवेक अग्रवाल शामिल रहे।
लगातार मिल रही है सराहना
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विला सफायर ग्रीन में भी दोनों छात्राओं ने प्रस्तुति दी थी। वहाँ भी निवासियों ने उनके कला प्रदर्शन को खूब सराहा और पुरस्कृत किया।
सुधा ओपन स्कूल और सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन जीके भटनागर का कहना है कि ऐसे अवसर बच्चों की प्रतिभा निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।



