छत्तीसगढ़

कोरबा में सनसनी: CAF जवान ने साली और चाचा ससुर को गोलियों से भूना

कोरबा, 10 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री के कोरबा प्रवास के बीच जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में CAF की 13वीं बटालियन के जवान टेसाराम बिंझवार ने ड्यूटी से लौटते ही अपनी साली और चाचा ससुर को सर्विस रायफल से गोली मार दी। घटना में दोनों की मौत हो गई।

ड्यूटी के बाद सीधे गांव पहुंचा जवान
सूत्रों के मुताबिक, जवान शेषराम की ड्यूटी मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सुरक्षा में लगी थी। उसने बाकायदा हाजिरी लगाई और औपचारिक ड्यूटी पूरी करने के बाद अचानक अपने गांव छिंदपुर पहुंच गया। यहां उसने छिंदपुर नदी के पुल पर मंदिर के पास अपनी सर्विस रायफल से सुबह करीब 11:50 बजे दो लोगों पर गोली दाग दी। प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक इसमें से एक उसकी साली और दूसरा चाचा ससुर है।

साली और चाचा ससुर को बनाया निशाना
बताया गया कि ग्राम रलिया निवासी टेसाराम बिंझवार आज अपने ससुराल ग्राम महुआडीह पहुंचा। यहां उसने अपने सर्विस रायफल से चाचा ससुर की बेटी मंदासा पर गोली चला दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसी दौरान आरोपी का उसके चाचा ससुर राजेश बिंझवार से सामना हो गया और बीच सड़क चाचा ससुर पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। उसके सिर पर खून इस कदर सवार था कि ससुराल पक्ष का जो भी सामने आता, उसे मार देता लेकिन उसे दबोच लिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक़ खबर है कि उसने अपने साले पर भी गोली चलाई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन मानसिक व पारिवारिक तनाव को कारण बताया जा रहा है। आरोपी जवान का निवास ग्राम महुआडीह बताया जा रहा है। दिन दहाड़े बीच सड़क पर हुए इस घटनाक्रम से हरदी बाजार क्षेत्र व महकमे में सनसनी फैल गई है। स्थानिय ग्रामीणों ने हमलावर जवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

आरोपी जवान हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी जवान टेसराम बिंझवार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे दीपका थाने में रखा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि टेसराम अपनी पत्नी अवध बाई से दो साल पहले सामाजिक बैठक के बाद अलग हो गया था। वह अपनी साली और चाचा ससुर को इस पारिवारिक विघटन के लिए जिम्मेदार मानता था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button