छत्तीसगढ़

एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस ने शिक्षकों को किया सम्मानित

रायपुर, 24 सितम्बर 2025। एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी रायपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इसी क्रम में कंपनी की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मांडर पहुंचकर गुरुजनों को अंगवस्त्र, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रदीप मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित करने के महाअभियान में शिक्षक अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एक आल राउंडर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करके हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विद्यालय की प्राचार्या जेस्सी कुरियन ने इस आयोजन के लिए एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कंपनी की सीनियर डेवलपमेंट मैनेजर प्रीति निगम, पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर अभिषेक नायक, योगेश साहू सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button