छत्तीसगढ़

टीचर ने मासूम बच्ची को अगरबत्ती से दागा, परिजनों का हंगामा

रायपुर, 24 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल की एक महिला टीचर पर छह साल की बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का आरोप लगा है। बच्ची ने जब दर्द में घरवालों को बताया तो मामला उजागर हुआ। इसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुँच गए और हंगामा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरोपी टीचर को निकाला गया
हंगामे के बाद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी महिला टीचर दीपा को तत्काल बर्खास्त कर दिया। घटना के बाद से अभिभावकों में आक्रोश है और मामले ने प्रशासन का भी ध्यान खींचा है।

बाल कल्याण आयोग की दखल
शिकायत मिलते ही बाल कल्याण आयोग (CWC) की टीम स्कूल पहुँची। आज आयोग पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज करेगा। माना जा रहा है कि आरोपी महिला टीचर पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

परिजन और अभिभावक चिंतित
घटना के बाद परिजन सवाल उठा रहे हैं कि अगर नामी स्कूलों में भी बच्चों की सुरक्षा खतरे में है तो छोटे बच्चों का भविष्य किस पर भरोसा करे। फिलहाल पुलिस और आयोग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button