गोदावरी स्टील हादसा: मृतकों को 50 लाख और घायलों को 20 लाख मुआवजे की मांग

रायपुर, 26 सितंबर 202। गोदावरी स्टील में हाल ही में हुए भीषण हादसे में कई मजदूरों की मौत और कई के घायल होने के बाद मुआवजे की मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ ने सरकार से मृतकों के परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये और घायलों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।
सिद्दीक़ ने कहा कि हादसा बेहद दुखद और समाज के लिए चिंताजनक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करती है, तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
उन्होंने घायलों के लिए बेहतर इलाज और पूरी सहायता की मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
सिद्दीक़ ने कहा, “यदि दोषियों को सजा नहीं मिली, तो यह साबित होगा कि सरकार मजदूरों के हितों की रक्षा करने में नाकाम है।”
उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस घटना से सबक लेना चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।



