राष्ट्रीय

बिहार चुनाव: BJP की दूसरी लिस्ट में मैथली ठाकुर और आनंद मिश्रा का भी नाम शामिल

पटना, 15 अक्टूबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशियों की सूची आने का सिलसिला जारी है। सबसे पहले, पहली सूची भारतीय जनता पार्टी ने जारी की थी। अब जदयू की सूची दोपहर में आने के बाद शाम होते-होते भाजपा ने 12 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

इस सूची में लोक गायिका मैथिली ठाकुर के अलावा चर्चित आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का भी नाम है। मैथिली ठाकुर पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व आईपीए अधिकारी आनंद मिश्रा भी कुछ महीने पहले ही जनसुराज को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया है।

एक दिन पहले ही जारी की थी पहली सूची 
एक दिन पहले यानी 14 अक्तूबर को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी। इसमें 71 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी। भाजपा ने पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया है। इनमें परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंती यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा सिंह, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह शामिल हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार कुम्हरार, पटना साहिब और दानापुर विधानसभा के प्रत्याशी को बदल दिया है। कुम्हरार से निवर्तमान विधायक अरुण सिन्हा की जगह संजय गुप्ता, पटना साहिब से नंद किशोर यादव की जगह रत्नेश कुशवाहा और दानापुर से पूर्व सांसद रामकृपाल यादव को टिकट दिया।

Related Articles

Back to top button