छत्तीसगढ़

जशपुर में सूटकेस कांड: पत्नी ने पति की हत्या कर शव ट्रॉली बैग में छिपाया

जशपुर, 10 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव को ट्रॉली सूटकेस में छिपा दिया और मौके से फरार हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मामला दुलदुला थाना क्षेत्र के भींजपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। बीती रात विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर हथौड़े से वार कर पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ट्रॉली सूटकेस में डालकर छिपा दिया।

क्या है मामला…
मृतक संतोष भगत की पत्नी बाहर मुंबई में काम करती थी। बीच-बीच में गांव आते रहती थी। अभी कुछ नहीं पूर्व ही वह गांव लौटी थी। 7 नवम्बर को दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था। इसी दौरान आरोपिया के द्वारा अपनी मंझली बेटी को फोन भी किया गया था। कोरबा में रह रही बेटी को फोन पर उसके माता पिता की लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी, उसके द्वारा झगड़े का कारण पूछने पर किसी के द्वारा जवाब नहीं दिया जा रहा था, बस दोनों झगड़ा ही कर रहे थे। कुछ देर में फोन कट गया।

बेटी को फोन पर दी हत्या की जानकारी
अगले दिन 8 नवम्बर को उसकी मां आरोपिया ने अपनी मंझली बेटी को फिर से फोन कर बताया कि उसके द्वारा उसके पिता की हत्या कर दी है। शव को कम्बल से ढंककर उसे सूटकेस में भर दिया है। मृतक संतोष भगत व आरोपिया की मंझली बेटी घबरा गई और अपने पति के साथ 9 नवम्बर को ग्राम भिंजपुर अपने बड़े पिताजी को घटना के संबंध में बताई।

थाना दुलदुला में सूचना देने पर, पुलिस के द्वारा हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम तत्काल ग्राम भिंजपुर रवाना हुए। जहां मृतक संतोष भगत के घर की तलाशी लेने पर एक बड़ा गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस बैग मिला, जिसे खोलने पर मृतक संतोष भगत का शव कम्बल से ढंककर बंद कर दिया था। पुलिस के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा करते हुए, शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया है।

मामले में आरोपिया , घटना कारीत कर फरार है, पुलिस के द्वारा सरगर्मी से उसकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके पश्चात ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, आरोपिया की तलाश की जा रही है। इसके लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है, गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस सूटकेस कांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है, और लोग इसे लेकर स्तब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button