राष्ट्रीय

बिहार में NDA 200 पार: आज शाम भाजपा मुख्यालय जा सकते हैं पीएम मोदी

पटना, 14 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे और वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

राघोपुर सीट पर करीब पांच हजार वोटों से पीछे चल रहे तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

महागठबंधन का बुरा हश्र, ओवैसी की पार्टी को सफलता
साढ़े तीन बजे तक की मतगणना के मुताबिक एनडीए 209 सीटों पर आगे है। महागठबंधन के बुरे हश्र का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें शामिल सभी दलों को केवल 29 सीटों पर बढ़त मिली है। एआईएमआईएम जैसे क्षेत्रीय दल भी अपना विस्तार कर रहे हैं। ओवैसी के दल से ताल ठोकने वाले प्रत्याशी छह सीटों पर आगे हैं।

Related Articles

Back to top button