छत्तीसगढ़

रायपुर मंडल में ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट

रायपुर, 18 नवंबर 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास के तहत हथबंद और तिल्दा नेवरा सेक्शन के बीच लेवल क्रॉसिंग संख्या 394 की जगह रोड अंडर ब्रिज बनाने का काम जारी है। इसके लिए 20, 22 और 23 नवम्बर को विभिन्न लाइनों पर ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

20 नवम्बर को डाउन लाइन में तीन घंटे तीस मिनट का ब्लॉक रहेगा। 22 और 23 नवम्बर को अप और मीडिल लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह ब्लॉक रिलीविंग गर्डर लॉन्च करने और बॉक्स पुशिंग की तैयारी के लिए जरूरी है। काम के कारण कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा।

रद्द रहने वाली ट्रेनें
23 नवम्बर: 68728 रायपुर से बिलासपुर मेमू
23 नवम्बर: 68719 बिलासपुर से रायपुर मेमू
23 नवम्बर: 68733 गेवरा रोड से बिलासपुर मेमू
23 नवम्बर: 68734 बिलासपुर से गेवरा रोड मेमू
23 नवम्बर: 58203 कोरबा से रायपुर पैसेंजर
23 नवम्बर: 58205 रायपुर से इतवारी पैसेंजर
24 नवम्बर: 58206 इतवारी से रायपुर पैसेंजर
24 नवम्बर: 58202 रायपुर से बिलासपुर मेमू

बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें
20 और 23 नवम्बर को 68862 झारसुगुड़ा से गोंदिया मेमू बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर और गोंदिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।
20 और 23 नवम्बर को 68861 गोंदिया से झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से चलेगी। गोंदिया और बिलासपुर के बीच सेवा रद्द रहेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है और कहा है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें।

Related Articles

Back to top button