राष्ट्रीय
मोदी ने मुद्दों की बात करने की बजाय ‘ड्रामेबाजी’ की : खरगे

नई दिल्ली, 1 दिसंबर 2025। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने ने संसद भवन परिसर में शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मुद्दों की बात करने की बजाय ‘ड्रामेबाजी’ कर फिर संसद की मर्यादा को तोड़ने करने का काम किया है।
खरगे ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी के संसद भवन परिसर में दिए बयान पर कहा कि उन्होंने संसद के समक्ष मुख्य मुद्दों की बात करने की बजाय फ़िर से ‘ड्रामेबाज़ी की डिलीवरी’ की है। असलियत यह है कि संसदीय मर्यादा और संसदीय प्रणाली को पिछले 11 साल से सरकार ने लगातार और कैसे तारतार किया है उसकी फेहरिस्त लंबी है।



