छत्तीसगढ़

गिरसा–किसड़ा सड़क पर खबर का असर: दोबारा शुरू हुआ गुणवत्तापूर्ण निर्माण

बिलाईगढ़, 8 दिसंबर 2025। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक बार फिर न्यूज़ भास्करम की खबर का असर साफ दिखा है। गिरसा से किसड़ा तक बन रही 13 किलोमीटर लंबी सड़क, जिसकी गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी, और हमने इसे प्रमुखता से उठाया था, अब मानकों के अनुसार सुधारी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: गिरसा–किसड़ा सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

क्या है मामला?
यह मामला ग्राम गिरसा से किसड़ा तक बनाई जा रही 13 किलोमीटर लंबी सड़क का है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क की चौड़ाई 12 फीट 4 इंच तय की गई है, लेकिन मौके पर केवल 12 फीट की ही सड़क डाली जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि मटेरियल की मोटाई 2 इंच होनी चाहिए, जबकि वास्तविकता में यह मानक पूरा नहीं किया जा रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क अभी बन ही रही है, लेकिन कई जगहों पर उखड़ने लगी है। डस्ट की सफाई ठीक से नहीं हुई और चिपचिपे पदार्थ का छिड़काव भी अधूरा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण सही स्टीमेट के आधार पर किया जाए ताकि गांव को टिकाऊ और सुरक्षित सड़क मिल सके।

विरोध और खबर के बाद जागे अधिकारी
ग्रामीणों ने बताया कि खबर सामने आने के बाद संबंधित ठेकेदार और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क की चौड़ाई और खराब निर्माण की जांच की। विरोध के बाद गलत तरीके से बनी परत को उखाड़कर काम दोबारा शुरू किया गया। अब सड़क की गुणवत्ता बेहतर दिखाई दे रही है और ग्रामीणों के चेहरों पर संतोष नजर आ रहा है।

अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि निर्माण से पहले डस्ट की सही सफाई की जाए और चिपचिपे पदार्थ का पूरा छिड़काव किया जाए, ताकि सड़क मजबूत और टिकाऊ बनाई जा सके।

Related Articles

Back to top button