छत्तीसगढ़

बीजेपी में मुख्यालय-संभाग प्रभारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट…

रायपुर, 10 दिसंबर 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने प्रमुख नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा जारी आदेश के तहत मुख्यालय प्रभारी, संभाग प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से लागू होगी। मुख्यालय प्रभारी के पद पर नवीन मारकण्डेय को नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश मुख्यालय की गतिविधियों का समन्वय, संगठनात्मक निर्णयों का क्रियान्वयन और प्रदेशभर में पार्टी के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

बस्तर संभाग के प्रभारी के रूप में यशवंत जैन और सह-प्रभारी के रूप में हरपाल सिंह भामरा नियुक्त किए गए हैं। बस्तर संभाग में पार्टी संगठन को मजबूत करना, जनसम्पर्क बढ़ाना और क्षेत्रीय कार्यक्रमों का सुचारू संचालन उनकी जिम्मेदारी होगी।

रायपुर संभाग के प्रभारी के रूप में अखिलेश सोनी और सह-प्रभारी डॉ. राजीव सिंह नियुक्त किए गए हैं। रायपुर जिले में पार्टी के कार्यों को अधिक प्रभावी और संगठित बनाने के लिए दोनों अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

https://jantaserishta.com/h-upload/2025/12/09/5071953-untitled-17-copy.webp

Related Articles

Back to top button