छत्तीसगढ़
आवासीय नक्शा पास कराकर खड़ा किया कॉम्प्लेक्स, निगम ने तोड़ा

रायपुर, 12 दिसंबर 2025। कमल विहार के पास बोरिया में बने अवैध कॉम्प्लेक्स को नगर निगम ने शुक्रवार को तोड़ दिया। यह निर्माण बोरिया से कमल विहार जाने वाली सड़क के किनारे किया गया था। कार्रवाई के दौरान भवन मालिक निगम कर्मचारियों से बहस करता रहा और जोन 10 की अतिक्रमण रोधी टीम को धमकाने की कोशिश भी की।
यह इमारत डॉ. वीरेंद्र और शैलेंद्र पुष्कर ने बनाई थी। दोनों ने आवासीय भवन का नक्शा पास कराया, लेकिन उसी पर तीन मंजिला बड़ा व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया। जोन टीम ने उन्हें कई बार नोटिस भी दिया और खुद से हटाने का मौका भी दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद शुक्रवार सुबह निगम की टीम तीन बुलडोजरों के साथ मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ शुरू की। बताया गया है कि इमारत की तीनों मंजिलें गिराई जाएँगी।



