छत्तीसगढ़

पुरानी गंज मंडी व्यापारी संघ ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ की शिकायत

रायपुर, 20 दिसंबर 2025। राजधानी रायपुर के पुरानी गंज मंडी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर पुरानी गंज मंडी व्यापारी संघ ने आबकारी विभाग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर को लिखित शिकायत दी है। व्यापारी संघ का आरोप है कि क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी बंद होने के बावजूद कोचियों द्वारा खुलेआम अवैध रूप से शराब बेची जा रही है।

व्यापारी संघ के अनुसार शराब दुकान बंद होने के बाद भी रात करीब 12 बजे तक शराब की अवैध बिक्री जारी रहती है। इस अवैध कारोबार में 8 से 10 लोग सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं। आरोप है कि यदि कोई व्यक्ति इस गैरकानूनी गतिविधि का विरोध करता है तो कोचिए जानलेवा हमला करने पर उतारू हो जाते हैं।

संघ ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के कारण स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे माहौल असुरक्षित हो गया है।

पुरानी गंज मंडी व्यापारी संघ ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

 

Related Articles

Back to top button