छत्तीसगढ़

सुशासन सप्ताह में हो रहा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

बिलाईगढ़, 23 दिसंबर 2025। बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत गेंडापाली में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत शासन गाँव की ओर कार्यक्रम आयोजत किया गया। यह कार्यक्रम 19 दिसम्बर से शुरू होकर 25 दिसम्बर तक चलेगा। इस कार्यक्रम को एक शिविर के माध्यम से क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्रामीण अंचल के प्रत्येक लोंगों तक शासन की महती योजनाओं को पहुँचाने व उनका लाभ दिलाने की प्रयास से सुशासन सप्ताह का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विकासखंड के सभी विभागीय अधिकारी,कर्मचारी अलग-अलग स्टॉल लगाकर आम जनता की समस्या सुनी। मौके पर कई समस्याओं का समाधान भी किया गया जबकि कई समस्याओं का निराकरण विभागीय स्तर पर किया जाएगा। अधिकारीयों ने सिलसिलेवार विभागीय योजनाओं का जानकारी भी दिया तांकि कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओं की सही जानकारी मिल सकें।

वही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहीयों को प्रमाण पत्र, स्कूली छात्र-छात्राओं को जाती निवास व मत्स्य विभाग की ओर से हितग्राहियों को मछली पकड़ने का जाल व किट प्रदाय किया गया है। बतादें सुशासन सप्ताह के तहत मनाए जा रहे इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि भी डॉ. दिनेश जांगड़े रहे जिन्होंने कार्यक्रम में शिरकत की और जनता को सम्बोधित किया। डॉ. दिनेश जांगड़े ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के जनता को सरकार की महती योजनाओं का भी जानकारी साझा की।

Related Articles

Back to top button