छत्तीसगढ़

गोंगपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए 15 नेता-कार्यकर्ता

बलरामपुर, 30 दिसंबर 2025। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में राजनीति का रुख बदलता नजर आया, जब गोंडवाना गणराज्य पार्टी (गोंगपा) से जुड़े 15 लोगों ने एक साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

यह कार्यक्रम पुल के उद्घाटन के बाद आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया।

स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का हाथ
भाजपा में शामिल होने वालों में क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और प्रभावशाली स्थानीय चेहरे शामिल हैं। इन सभी ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए पार्टी को मजबूत करने की बात कही।

विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते ने कहा कि नए सदस्य संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगे तथा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

गोंगपा के लिए बढ़ी मुश्किलें
एक साथ इतने लोगों के पार्टी छोड़ने से गोंगपा को वाड्रफनगर क्षेत्र में बड़ा नुकसान माना जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र की राजनीति में आने वाले दिनों में और हलचल देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button